उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

व्हाट्सएप की नयी निजता नीति लागू करने से रोकने का अनुरोध



नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप की नयी निजता नीति लागू करने से रोकने का आग्रह किया। केन्द्र सरकार ने उच्च न्यायालय में इस संबंध में एक जन हित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह अनुरोध किया।
केन्द्रीय इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने न्यायालय से कहा कि व्हाट्सएप की नयी निजता नीति भारतीय कानूनों के विपरीत है। नयी निजता नीति से व्हाट्सएप उपयोगकर्ता काे या तो इसे स्वीकार करना होगा या उसे व्हाट्सएप से हटना होगा।
यह याचिका नोएडा निवासी डॉ सीमा सिंह और दिल्ली निवासी मेघन सिंह और विक्रम सिंह ने दायर की थी। याचिका में विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट के उपयोगकर्ताओं की निजता और डाटा की सुरक्षा करने की भी मांग की गयी है। (वार्ता)


टैकनोलजी

  • चंद्रयान 3: लैंडर विक्रम ने किया लिफ्ट ऑफ, इसरो चांद पर इंसान को भेज सकेगा ISRO! मिली बड़ी सफलता

    नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को एक और बड़ी सफलता मिली है। चंद्रयान-3 के तहत चांद पर उतारे गए लैंडर विक्रम ने कमांड पर अपना इंजन ऊपर उठाया और कुछ दूरी पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया। ऐसे में, चांद पर इंसान भेजने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

  • बिजली गुल होने से नासा के स्टेशनों का संपर्क टूटा, 1 घंटे तक प्रभावित

    ह्यूसटन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन नासा के कंट्रोल सेंटर और मिशन स्टेशन के बीच संचार कार्य बंद हो गया था। इससे नासा को बैकअप प्रणाली का सहारा लेना पड़ा, जो पहली बार हुआ। ह्यूस्टन में स्थित नासा की इमारत में अचानक बिजली की खराबी से एक तेज़ भूकंप महसूस हुआ था। बिजली के चले जाने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और मिशन स्टेशन के बीच का संचार बंद हो गया था।

  • मेट्रो ने रचा इतिहास, देश में पहली बार नदी के नीचे दौड़ी ट्रेन

    कोलकाता। मेट्रो ने कोलकाता में इतिहास रच दिया। भारत में पहली बार किसी मेट्रो ने नदी के नीचे रफ्तार भरी है। यह ट्रायल रन हावड़ा से कोलकाता में एस्प्लेनेड तक हुआ। कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी ने इस दौड़ को कोलकाता शहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कहा कि यह पहली बार है कि एक ट्रेन हुगली नदी के नीचे चली है। यह 33 मीटर की गहराई पर सबसे गहरा स्टेशन भी है।