Breaking News : ➤ मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज, लोकसभा अध्यक्ष बोले—नियमों के अनुसार परखा जाएगा महाभियोग ➤ मरीजों से ज्यादा वसूली करने वाले अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया कार्रवाई का भरोसा ➤ चीन सीमा पर आईटीबीपी की बड़ी तैयारी, हर बटालियन में ड्रोन प्लाटून और बड़े पैमाने पर भूमिगत बंकर ➤ तिब्बत में विनाशकारी भूकंप, अब तक 16 लोगों की मौत और 32 घायल, बचाव अभियान जारी ➤ मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर फिर हमला कर सकते हैं अमेरिका-इजरायल, तेहरान ने दी ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ की धमकी ➤ तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी समेत 11 राज्यों में मौसम बदलने का अलर्ट ➤ कश्मीर में घुसपैठ की साजिश तेज करने में जुटी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, बॉर्डर एक्शन टीम की तैनाती की खबर ➤ ‘आजम थे, हैं और रहेंगे’, जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बोले—फर्जी मुकदमे लंबे समय तक कैद नहीं रख सकते ➤ महाराष्ट्र में अदालत में पेशी से पहले अपराधी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, चिकित्सक संघ में नाराजगी ➤ चीन के खिलाफ जासूसी अभियान की तैयारी में पेंटागन, कारोबारी बनकर काम कर सकते हैं अमेरिकी एजेंट ➤ सऊदी अरब में बढ़ा तनाव, तेल कंपनी अरामको ने कर्मचारियों को मुख्यालय खाली करने को कहा ➤ पंजाब में मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई, 20 करोड़ की दवाएं जब्त और 520 लाइसेंस रद्द ➤ दिल्ली में एप्पल का टेक्निकल असिस्टेंट बनकर अमेरिकियों से ठगी, फर्जी कॉल सेंटर के छह आरोपी गिरफ्तार ➤ बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज मतदान, 150 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर ➤ पति के निधन से टूट गई थीं अरुणा ईरानी, बोलीं—‘मुझे संभलने में दो महीने लगे’, फिल्मों से वापसी की तैयारी ➤ कार्डियो सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, बालों की सेहत से भी जुड़ा है इसका कनेक्शन

शुक्रवार २३ अक्टूबर

‘चोरबागान की घटना अक्षम्य’, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया साथ निभाने का भरोसा




कोलकाता। चोरबागान हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलने का वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बुधवार को उत्तर 24 परगना के न्यू बैरकपुर पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाली प्रिया समाद्दार के घर जाकर शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

प्रिया समाद्दार सप्तमी की शाम चोरबागान में दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने गई थीं, जहां हुए हादसे में उनकी जान चली गई। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। मुख्यमंत्री ने परिजनों से बातचीत कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने पहले ही हादसे में जान गंवाने वालों के घर जाने की बात कही थी। मंगलवार के बाद बुधवार को भी उन्होंने अपना यह वादा निभाया।

इससे पहले बाबूघाट में गंगा में प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने चोरबागान हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “दो मिनट की गलती से चोरबागान की घटना हुई। यह घटना अक्षम्य है।” उन्होंने मामले की पूरी जांच कराने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार चाहे तो किसी सेवारत न्यायाधीश के बजाय सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित कर सकती है। राज्य सरकार हादसे के सभी पहलुओं की जांच कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी।