मुंबई, 23 अप्रैल बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम सिल्वर स्क्रीन पर शाह बानो का किरदार निभाती नजर आ सकती है।
इस साल 1985 के सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम को 40 साल पूरे हो रहे हैं ।यह फैसला भारत के सबसे चर्चित और विवादित फैसलों में से एक रहा है।मध्य प्रदेश के इंदौर की शाह बानो बेगम को 1978 में उनके पति ने तलाक दे दिया था। इसके बाद शाह बानो ने सर्वोच्च न्यायालय में एक आपराधिक मुकदमा दायर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार जीता। सात साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, 1985 में सर्वोच्च न्यायालय ने शाह बानो के पक्ष में फैसला सुनाया।
चर्चा है कि शाह बानो केस और इसी जैसे अन्य मामलों से प्रेरित एक दमदार फीचर फिल्म पर काम चल रहा है, जिसका निर्देशन सुपर्ण वर्मा कर रहे हैं। यामी गौतम और इमरान हाशमी इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। चर्चा है कि इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में लखनऊ में पूरी हुई है। यह फिल्म यामी की ‘आर्टिकल 370’ के बाद अगली बड़ी सिनेमाई रिलीज़ मानी जा रही है।
तुषार कपूर हाल ही में फ़िल्म कपकपी के प्रचार के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सह कलाकार तथा दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिद्धि इदनानी और सोनिया राठी के साथ आए।
इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 काफी चर्चा में है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपना जलवा बिखेर रहे हैं।फ्रांस के रिवेरा शहर में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में जाह्नवी कपूर ने जलवा बिखेरा है।जाह्नवी कपूर ने कान्स 2025 में अपना डेब्यू कर दिया है। रेड कारपेट से जाह्ववी का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।अनुपम खेर ने इस फिल्म के निर्देशन करने के अलावा इसमें अभिनय भी किया है।अनुपम ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का नया पोस्टर शेयर करके इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी शेयर की है।