BREAKING NEWS : गृह मंत्री अमित शाह ने दिए सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश, "सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजें" >>>>>>>>>>>>>>>>>>> ट्रंप का पुतिन को संदेश: "हमले रोको, शांति समझौते की ओर बढ़ो" — कीव पर रूसी हमले के बाद अमेरिका का तीखा रुख >>>>>>>>>>>>>>>>>>> दिल्ली में सर्वदलीय बैठक: पहलगाम हमले पर शोक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सहमति >>>>>>>>>>>>>>>>>>> बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी में राजस्थान को 11 रन से हराया, हेजलवुड की घातक गेंदबाज़ी ने बदली मैच की तस्वीर
Dainik Vishwamitra

सोमवार २८ अप्रैल

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराया


गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। 18वें ओवर की शुरुआत में मुंबई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे और पहली गेंद पर तिलक ने सिंगल लिया, लेकिन अगली गेंद पर हार्दिक आउट हो गए। हार्दिक ने 21 रन बनाए। नए बल्लेबाज के रूप में उतरे नमन धीर पांचवीं गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए और मुंबई की जीत का इंतजार बढ़ गया। 19वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक ने चौका लगाकर मुंबई को जीत दिलाई।इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वह नेट रन रेट के मामले में कोलकाता से पीछे है। हैदराबाद 9वें स्थान पर ही काबिज है। 


हॉकी