BREAKING NEWS : गृह मंत्री अमित शाह ने दिए सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश, "सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजें" >>>>>>>>>>>>>>>>>>> ट्रंप का पुतिन को संदेश: "हमले रोको, शांति समझौते की ओर बढ़ो" — कीव पर रूसी हमले के बाद अमेरिका का तीखा रुख >>>>>>>>>>>>>>>>>>> दिल्ली में सर्वदलीय बैठक: पहलगाम हमले पर शोक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सहमति >>>>>>>>>>>>>>>>>>> बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी में राजस्थान को 11 रन से हराया, हेजलवुड की घातक गेंदबाज़ी ने बदली मैच की तस्वीर
Dainik Vishwamitra

सोमवार २८ अप्रैल

अगले 30-40 साल तक भाजपा का युग होगा, भारत बनेगा विश्व गुरु- अमित शाह



हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि अगले 30 से 40 साल बीजेपी का युग होगा और अगले कुछ दशकों में भारत विश्व गुरु बन जाएगा। भाजपा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में पारिवारिक शासन को खत्म कर देगी।
शाह ने 2002 के गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना की। जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य को क्लीन चिट मिली है। शाह ने कहा, यह आदेश ऐतिहासिक था। मोदी ने संविधान में विश्वास रखा और एसआईटी का सामना किया, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए बनाया था।
केंद्रीय मंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा राहुल गांधी को तलब किए जाने के बाद किए गए विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने कभी इस तरह का ड्रामा नहीं किया। मोदी ने भगवान शिव की तरह अपने ऊपर फेंके गए सभी जहरों को पचा लिया।
विपक्ष को असंतुष्ट बताते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस अपनी ही पार्टी के भीतर लोकतंत्र के लिए लड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस एक पारिवारिक पार्टी बन गई थी और एक नया अध्यक्ष नहीं चुनना चाहती, क्योंकि गांधी परिवार को डर है कि अगर ऐसा हुआ तो पार्टी पर पहले की तरह नियंत्रण नहीं रहेगा।


भारत