BREAKING NEWS : गृह मंत्री अमित शाह ने दिए सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश, "सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजें" >>>>>>>>>>>>>>>>>>> ट्रंप का पुतिन को संदेश: "हमले रोको, शांति समझौते की ओर बढ़ो" — कीव पर रूसी हमले के बाद अमेरिका का तीखा रुख >>>>>>>>>>>>>>>>>>> दिल्ली में सर्वदलीय बैठक: पहलगाम हमले पर शोक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सहमति >>>>>>>>>>>>>>>>>>> बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी में राजस्थान को 11 रन से हराया, हेजलवुड की घातक गेंदबाज़ी ने बदली मैच की तस्वीर
Dainik Vishwamitra

सोमवार २८ अप्रैल

अक्षय और बी प्राक की जोड़ी फिर मचायेगी धूम!




मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और गायक बी प्राक की जोड़ी फिर धूम मचाती नजर आ सकती है।
अक्षय कुमार और बी प्राक की जोड़ी एक और नए गाने में नजर आ सकती है। इससे पहले दोनों ने एक साथ फिलहाल और फिलहाल 2 म्यूजिक वीडियो के गाने में नजर आ चुके हैं। अक्षय ने सबसे पहले बी प्राक को फिल्म केसरी में गाने का मौका दिया था। बी प्राक का गाना तेरी मिट्टी बहुत पॉपुलर हुआ था। हाल ही में बी प्राक ने अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे के लिए भी गाना गाया है।
बताया जा रहा है कि बी प्राक और अक्षय ने मुलाकात की है और उन्होंने एक गाना बनाने का फैसला किया है जिससे वह अपनी इक्वेशन को आगे बढ़ा सकें। इस गाने को जल्द से जल्द शूट किया जाएगा। फिलहाल और फिलहाल 2 दोनों ही गानों में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आई थीं।


संगीत

  • प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

    नई दिल्ली: मशहूर तबला उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्याओं के चलते सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अमेरिका में रह रहे थे और रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे।

  • मशहूर गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे, लंबे समय से थे बीमार

    भारतीय कला संगीत जगत को आज उस समय बड़ा झटका लगा, जब मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन की खबर आई। 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस। उनकी पुत्री नायाब उधास ने पिता के मौत की खबर शेयर की।

  • अक्षरा सिंह का छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार रिलीज

    अक्षरा सिंह छठ व्रत की लोकधुन को पिरोते हुए गीत छठी मईया करिहा दुलार लेकर आई हैं, जिसे प्रजक्ता शुक्रे ने कंपोज किया है। छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा,मैंने अब तक कईं छठ गीत गाएं हैं, लेकिन ये कुछ नया और अलग है।इसलिए मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इसमें आपको अक्षरा की आवाज आपकी दिल की आवाज जैसी महसूस होगी। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा।