BREAKING NEWS : गृह मंत्री अमित शाह ने दिए सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश, "सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजें" >>>>>>>>>>>>>>>>>>> ट्रंप का पुतिन को संदेश: "हमले रोको, शांति समझौते की ओर बढ़ो" — कीव पर रूसी हमले के बाद अमेरिका का तीखा रुख >>>>>>>>>>>>>>>>>>> दिल्ली में सर्वदलीय बैठक: पहलगाम हमले पर शोक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सहमति >>>>>>>>>>>>>>>>>>> बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी में राजस्थान को 11 रन से हराया, हेजलवुड की घातक गेंदबाज़ी ने बदली मैच की तस्वीर
Dainik Vishwamitra

सोमवार २८ अप्रैल

‘शक्तिमान' पर बनेगी फिल्म


मुंबई। बॉलीवुड में जानेमाने अभिनेता मुकेश खन्ना के लोकप्रिय किरदार वाली धारावाहिक शक्तिमान पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। मुकेश खन्ना ने लोकप्रिय धारावाहिक शक्तिमान का मुख्य किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। धारावाहिक में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान और गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री की दोहरी भूमिका निभायी थी। चर्चा है कि 'शक्तिमान' पर अब फिल्म भी बनायी जाएगी। चर्चा है कि इस फिल्म को तीन भाग में बनाया जाएगा और 'शक्तिमान' की शुरुआत से लेकर अंत तक के सफर को दिखाया जाएगा।

कहा जा रहा है कि यह फिल्म 'कृष' और 'रा.वन' से भी बड़ी होगी। फिल्म 'शक्तिमान' के पहले भाग को 2021 में प्रदर्शित किया जा सकता है। फिल्म की पटकथा को बच्चों के इर्द-गिर्द रखा जाएगा और अच्छाई की बुराई पर जीत होती है की थीम ही बरकरार रहेगी। हालांकि अभी तक साफ नहीं है कि मुकेश खन्ना इस फिल्म में शक्तिमान का किरदार निभाएंगे या नहीं। (वार्ता)


मूवीज

  • अमित राय की कहानियों में गहराई, ईमानदारी और मकसद होता है : पंकज त्रिपाठी

    फिल्म ओएमजी 2 की आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता के बाद, मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी और लेखक-निर्देशक अमित राय एक बार फिर साथ आ रहे हैं।इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। फिल्म की शूटिंग 35 दिनों तक चलेगी और इसमें बिहार की संस्कृति, भावनाओं और कहानियों को पहले कभी न देखे गए अंदाज़ में दिखाया जाएगा।

  • बाइसिकल थीव्स देख फिल्म निर्माण का इरादा किया सत्यजीत रे ने

    सत्यजीत रे का जन्म कलकता में 02 मई 1921 को एक उच्च घराने में हुआ था।उनके दादा उपेन्द्र किशोर रे वैज्ञानिक थे, जबकि उनके पिता सुकुमार रे लेखक थे। सत्यजीत रे ने अपनी स्नातक की पढ़ाई कलकता के मशहूर प्रेसीडेंसी कॉलेज से पूरी की। इसके बाद अपनी मां के कहने पर उन्होंने रवीन्द्र नाथ टैगौर के शांति निकेतन में दाखिला ले लिया, जहां उन्हें प्रकृति के करीब आने का मौका मिला। शांति निकेतन में करीब दो वर्ष रहने के बाद सत्यजीत रे वापस कोलकता आ गये।

  • नागजिला में काम करते नजर आयेंगे कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन ने अपनी नयी फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'नागजिला' है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर नागजिला: नाग लोक का पहला कांड का एक मोशन पोस्टर शेयर किया। इसमें शर्टलेस कार्तिक को सांपों से भरी एक जगह में देखा जा सकता है।