उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

देश के सबसे बड़े अत्याधुनिक फ्री डायलिसिस हॉस्पिटल का उद्घाटन




नई दिल्ली। किडनी के मरीजों को दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी ने बड़ी राहत प्रदान की है। रविवार को गुरु हरिकिशन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च किडनी डायलिसिस अस्‍पताल को अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इससे बड़ी संख्या में किडनी रोगी लाभान्वित हो सकेंगे। इस हॉस्पिटल में ढेरों सुविधाएं उपलब्ध है। इस अस्पताल में पूरी तरह से नि:शुल्क इलाज उपलब्ध होगा। यहां तक कि इसमें कोई कैश काउंटर ही नहीं होगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष मजिन्दर सिंह सिरसा ने बताया कि इसे  बाला साहिब गुरुद्वारे के एक हिस्से में खोला गया है। यहां सभी मशीने लैटेस्ट टेक्नोलॉजी से युक्त हैं। 


स्वास्थ्य

  • भारत के लिए खतरा बनता तंबाकू

    नई दिल्ली: तंबाकू ने महामारी की तरह दुनिया को घेर रखा है जिससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, तंबाकू से होने वाली बीमारियों और मौतों से भारत को हर साल जीडीपी का 1% से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। तंबाकू का सेवन करने वालों में हर साल 80 लाख से अधिक लोगों की मौत हो रही है, जिसमें 13 लाख ऐसे लोग भी शामिल हैं जो तंबाकू का सेवन तो नहीं करते, लेकिन उन्हें धुएं के जरिए इस महामारी से संपर्क हो रहा है।

  • भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, चीन को पछाड़ा

    नई दिल्ली। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। इसने चीन को पछाड़ दिया है। भारत की जनसंख्या चीन से अब 26 लाख ज्यादा हो गई है। भारत में एक ओर जहां सबसे ज्यादा युवा आबादी है, वहीं चीन में सबसे ज्यादा बुजुर्गों की आबादी है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।

  • देश की पहली महिला मनोचिकित्सक शारदा मेनन का निधन

    चेन्नई। देश की पहली महिला मनोचिकित्सक एवं सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन की संस्थापक शारदा मेनन का यहां रविवार शाम को निधन हो गया। वह 98 साल की थीं।