उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

देश के सबसे बड़े, सबसे आधुनिक और नि:शुल्क डायलिसिस हॉस्पिटल का उद्घाटन आज; दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी की अभिनव पहल



 नई  दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी हमेशा से अपने बेहतरीन कार्यों के लिए जानी जाती है। यह कमिटी आज एक और इतिहास रचने जा रही है। आज  बाला साहिब गुरुद्वारा में में देश के सबसे बड़े, सबसे अत्याधुनिक  नि:शुल्क डायलिसिस हॉस्पिटल का उद्घाटन किया जाएगा। इसका नाम रतन बाबा हरबंश सिंह के नाम पर होगा। डीएसजीपीसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि अस्पताल में किडनी के मरीजों के बेहतर इलाज की सुविधा होगी। सबसे बड़ी बात है कि यह अत्याधुनिक अस्पताल पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। यहां तक कि इसमें पैसे लेने का काउंटर तक नहीं होगा। इसमें सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) से मिले फंड या आयुष्मान भारत स्कीम इत्यादि के माध्यम से इलाज किया जाएगा। यहां सैकड़ों लोगों का इलाज एकसाथ किया जा सकेगा। 


स्वास्थ्य

  • भारत के लिए खतरा बनता तंबाकू

    नई दिल्ली: तंबाकू ने महामारी की तरह दुनिया को घेर रखा है जिससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, तंबाकू से होने वाली बीमारियों और मौतों से भारत को हर साल जीडीपी का 1% से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। तंबाकू का सेवन करने वालों में हर साल 80 लाख से अधिक लोगों की मौत हो रही है, जिसमें 13 लाख ऐसे लोग भी शामिल हैं जो तंबाकू का सेवन तो नहीं करते, लेकिन उन्हें धुएं के जरिए इस महामारी से संपर्क हो रहा है।

  • भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, चीन को पछाड़ा

    नई दिल्ली। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। इसने चीन को पछाड़ दिया है। भारत की जनसंख्या चीन से अब 26 लाख ज्यादा हो गई है। भारत में एक ओर जहां सबसे ज्यादा युवा आबादी है, वहीं चीन में सबसे ज्यादा बुजुर्गों की आबादी है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।

  • देश की पहली महिला मनोचिकित्सक शारदा मेनन का निधन

    चेन्नई। देश की पहली महिला मनोचिकित्सक एवं सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन की संस्थापक शारदा मेनन का यहां रविवार शाम को निधन हो गया। वह 98 साल की थीं।