उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : भगवा लहराया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा




 
 
गांधीनगर: भाजपा ने गुजरात में एकबार फिर अपने को साबित कर दिया है। स्थानीय निकाय चुनावों भाजपा ने अपना परचम लहराया है। भाजपा ने शहरी क्षेत्रों में  1,967 सीटों पर कब्जा जमाया है। इसके साथ पंचायतों में 735 सीटों पर जीत हासिल की है। इन नतीजों के बाद पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात बीजेपी के विकास के एजेंडे के साथ है। उन्होंने ट्वीट किया, ''गुजरात के नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत के नतीजों ने साफ संदेश दिया है कि गुजरात बीजेपी के विकास और गुड गवर्नेंस के साथ है। ''  यहां रविवार को वोटिंग हुई थी। 
इस करारी हार के बाद कांग्रेस के प्रदेशन अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे  दिया है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने सूरत नगर निगम में 27 सीटें जीतकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि 81 म्युनिसिपलिटीज की 8,474 सीटें हैं और 31 जिला पंचायतों, 231 तालुका पंचायतों की सीटें हैं। इनमें से 237 सीटों पर निर्विरोध ही चुनाव हो गया। 


भारत