उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

सेंसेक्स ने लगाई छलांग



मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आईटी, टेक, ऊर्जा और ऑटो समूहों में हुई लिवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को करीब एक प्रतिशत चढ़कर नये शिखर पर पहुँच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 393.83 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की छलाँग लगाकर 49,792.12 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 123.55 अंक यानी 0.85 प्रतिशत चढ़कर 14,644.70 अंक पर बंद हुआ।
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों से आईटी और टेक कंपनियों में सबसे अधिक लिवाली हुई। बजट में आर्थिक गतिविधियों को गति देने वाले उपायों की उम्मीद में ऊर्जा और ऑटो समूहों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया।
निवेशकों ने मझोली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 1.08 प्रतिशत चढ़कर 19,155.32 अंक पर और स्मॉलकैप 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,743.39 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में मारुति सुजुकी का शेयर पौने तीन प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा में भी ढाई फीसदी से अधिक की तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी दो प्रतिशत के करीब चढ़े। पावरग्रिड में पौने दो फीसदी की गिरावट रही।
विदेशों में अधिकतर प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में रहे। एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 1.08 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.71 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.47 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। हालाँकि जापान का निक्की 0.38 प्रतिशत फिसल गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.71 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.20 प्रतिशत मजबूत हुआ। (वार्ता)


  • रूस की सैन्य कार्रवाई के आदेश से शेयर बाजार में कोहराम

    मुंबई। रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने के आदेश से वैश्विक बाजार के हाहाकार से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई जबरदस्त बिकवाली से आज घरेलू शेयर बाजार में कोहराम मच गया।

  • शेयर बाजार: बिकवाली से लगातार तीसरे दिन भी गिरावट

    मुंबई। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर रिलायंस, महिंद्रा, आईटीसी, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई समेत कई दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन भी गिरावट पर रहा।

  • यूक्रेन संकट से शेयर बाजार में कोहराम

    मुंंबई। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण उत्पन्न संकट का असर आज वैश्विक बाजार पर दिखा जिससे घरेलू शेयर बाजार में भी कोहराम मच गया और सेंसेक्स करीब साढ़े पांच महीने के निचले स्तर 56405.84 अंक और निफ्टी 16842.80 अंक पर उतर गया।