उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

आज गंगासागर में पुण्य स्नान कर रहे हैं श्रद्धालु




गंगासागर/कोलकाता। आज मकर मकर संक्रांति पर्व पर गंगासागर में श्रद्धालु पुण्य स्नान करने में लगे हैं। आज सुबह 6.02 मिनट से पुण्य स्नान शुरू हुआ। हर उम्र वर्ग के लोग यहां सागर में डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच श्रद्धालुओं के लिए सरकार की ओर से ढेरों व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के संदेश भी दिए जा रहे हैं। कपिलमुनि आश्रम के महाराज संजय दास कहते हैं कि जो भी गंगासागर में स्नान करता है, वह पुण्य का भागी बनता है।  
श्री गोवर्धन मठ पुरी (ओड़िशा) संस्थान के अनुसार, मकर संक्रांति की सुबह 9 बजे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज गंगासागर में पुण्यस्नान करना निर्धारित है। इसके बाद वह श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और पुरी के लिए रवाना हो जायेंगे।
कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से हर वर्ष से अच्छी व्यवस्था की जा रही है। 

 


-1