उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरी, 12 मरे, 28 घायल; मोदी ने दिए 2-2 लाख देने के निर्देश



गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट परिसर की छत गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी और 28 अन्य घायल हो गये। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज तड़के से हो रही तेज बारिश के कारण मुरादनगर में बंबामार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर की छत और दीवार गिर गई हैं। घटना के समय श्मशान घाट पर अंत्येष्टि हो रही थी, इस कारण वहां एकत्र करीब 40 से अधिक लोग मलबे में दब गये।
उन्होंने कहा कि घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी है और 28 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे से कई लोगों को निकाल लिया गया है। दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान की छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुये की अर्थिक सहायता के देने निर्देश दिए है। (वार्ता)


भारत