उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

सीने में दर्द के बाद सौरव गांगुली हॉस्पिटल में एडमिट


कोलकाता। क्रिकेकर एवं बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता महानगर के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जाती है। सूत्रों कहना है कि गांगुली जिम में थे जहां अचानक सीने में दर्द के बाद अचेत हो गए थे जिसके बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 गांगुली के बड़े भाई स्नेहशीष गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली इस समय अस्पताल में हैं। हालांकि अपुष्ट खबरों के अऩुसार, गांगुली की एंजियोप्लास्टी हो गयी है जबकि यह भी खबर है कि यह शाम तक होनी है। फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।
48 वर्षीय गांगुली का पिछले कुछ दिनों में काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा था। वह दिसंबर के आखिर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में थे जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित की गयी थी।
उल्लेखनीय है कि भारत के पहले विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव को गत 23 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। कपिल कुछ दिनों में ही स्वस्थ होकर गोल्फ के मैदान में लौटे थे।


हॉकी