उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

आम आदमी पार्टी को फिर झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, छोड़ी पार्टी


 


 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने एक ओर जहां अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी छोड़ दिया। यही नहीं उन्होंने पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार में डूब गई है, अब मैं इस पार्टी में नहीं रह सकता। उल्लेखनीय है कि साल 2020 में राजकुमार आनंद आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटेल नगर से विधायक बने थे। वह दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद पर थे।  हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी।  उन्होंने आज इस्तीफा देते हुए बताया, 'मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं और मेरे पास सात पोर्टफोलियो हैं लेकिन आज मैं बहुत व्यथित हूं और अपना दुख बांट रहा हूं। मैं राजनीति में तब आया था जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। हालांकि, आज बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गया।'

 


भारत