आज साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण >>>>>>>> स्मृति ईरानी राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - उन्होंने वायनाड में आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन लिया' >>>>>>>> इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर घोटाला हुआ है -संजय सिंह >>>>>>>> मोदी देश के गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा है : पीएम
Dainik Vishwamitra

रविवार २८ अप्रैल २०२४

एम्स की चौंकानेवाली रिपोर्ट, महंगे इलाज से लोग पौष्टिक आहार में करते हैं कटोती




नई दिल्ली। एम्स ने एक चौंकानेवाली रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसके द्वारा 414 मरीजों पर किए गए अध्ययन में पता चला है कि  गंभीर पुरानी बीमारियों के इलाज का खर्च मरीजों की जेब पर भारी पड़ती है। इससे मरीज और उनके परिवार के सदस्य अपने खानपान में कटौती करते हैं। वे खानपान में फल, दूध, पनीर, सब्जियों, मीट व अंडे का इस्तेमाल कम कर देते हैं।  एम्स के गैस्ट्रोलाजी और मानव पोषण विभाग द्वारा किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है। इस अध्ययन के अनुसार, लंबी बीमारी का मतलब ऐसी बीमारी से था जो कम से कम एक साल तक रहती है, जिसके लिए डॉक्टर को नियमित रूप से दिखाना पड़ता है और रोजाना के कामों में परेशानी होती है या दोनों ही स्थितियां हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, क्रोनिक पैन्क्रिएटाइटिस (अग्नाशय की लंबी बीमारी), इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज (आंतों में सूजन की लंबी बीमारी) और क्रोनिक लिवर डिजीज (जिगर की लंबी बीमारी) को शामिल किया गया।


स्वास्थ्य

  • भारत के लिए खतरा बनता तंबाकू

    नई दिल्ली: तंबाकू ने महामारी की तरह दुनिया को घेर रखा है जिससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, तंबाकू से होने वाली बीमारियों और मौतों से भारत को हर साल जीडीपी का 1% से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। तंबाकू का सेवन करने वालों में हर साल 80 लाख से अधिक लोगों की मौत हो रही है, जिसमें 13 लाख ऐसे लोग भी शामिल हैं जो तंबाकू का सेवन तो नहीं करते, लेकिन उन्हें धुएं के जरिए इस महामारी से संपर्क हो रहा है।

  • भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, चीन को पछाड़ा

    नई दिल्ली। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। इसने चीन को पछाड़ दिया है। भारत की जनसंख्या चीन से अब 26 लाख ज्यादा हो गई है। भारत में एक ओर जहां सबसे ज्यादा युवा आबादी है, वहीं चीन में सबसे ज्यादा बुजुर्गों की आबादी है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।

  • देश की पहली महिला मनोचिकित्सक शारदा मेनन का निधन

    चेन्नई। देश की पहली महिला मनोचिकित्सक एवं सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन की संस्थापक शारदा मेनन का यहां रविवार शाम को निधन हो गया। वह 98 साल की थीं।