उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

किसान आंदोलन : किसानों का आज भारत बंद, सब्जियों एवं फसलों की खरीद पर असर




चंडीगढ़। किसान आंदोलन पर बात न बनते देख किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके साथ ही भारत ग्रामीण बंद को लेकर गाइडलाइन जारी है। इस दौरान गांवों में सभी कृषि गतिविधियों, मनरेगा कार्यों, ग्रामीण कार्य बंद रहने की घोषणा की गई है। यही नहीं, सब्जियों, अन्य फसलों की आपूर्ति और खरीद निलंबित रहेगी। सूत्रों के अनुसार, किसान दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के दौरान चक्का जाम, रास्ता रोको आंदोलन में शामिल होंगे। इसी तरह घोषणा की गई कि बंद के दौरान एंबुलेंस, मृत्यु, विवाह, चिकित्सा दुकानें, समाचार पत्र आपूर्ति, बोर्ड परीक्षा, यात्रियों के हवाई अड्डे जान समेत आपातकालीन सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। मोर्चा द्वारा गांव की सभी दुकानें, अनाज मंडियां, सब्जी मंडियां, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थान और निजी क्षेत्र के उद्यमों को बंद रखने का अनुरोध किया गया है।


भारत