उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

आज भव्य राम मंदिर में विराजेंगे रामलला




अयोध्या : देश और दुनिया का इंतजार आज खत्म हो रहा है। रामनगरी अयोध्या में अद्भुत नजारा है। अयोध्या के साथ सबकुछ राममय है। आज प्रभु श्रीराम अपनी नगरी अयोध्या में विराजमान होकर अब अपने भक्तों को दर्शन देंगे। आज वो दिन है जब रामलला की मूर्ति अपना सही स्थान लेगी। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया बेसब्री से इस पल के इंतजार में है। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रामलला की प्रतिमा उनके सही स्थान पर विराजमान की जाएगी। 
राम मंदिर के वैकल्पिक गर्भगृह से भगवान रामलला विराजमान को देर शाम को नए मंदिर के गर्भगृह में ले जाकर प्रतिष्ठित किया गया। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देरशाम रामलला का दर्शन करने पहुंचे। आरती में शामिल हुए और प्रसाद लिया। मुख्यमंत्री ने व्यवस्थागत निरीक्षण भी किया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या अयोध्या के सरयू घाट पर सरयू आरती की गई। आरती के दौरान भारी संख्या में लोग उमड़े।


भारत