उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

अयोध्य पहुंचे मोदी, स्टेशन-एयरपोर्ट का किया उद्घाटन




अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या पहुंचे और 8 किमी लंबा रोड शो किया। लोगों ने उन पर फूल बरसाए। इसके बाद मोदी ने अयोध्या धामस्टेशन का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। मोदी एक दलित धनीराम मांझी के घर भी पहुंचे। इसके बाद पीएम ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या धाम का इनॉगरेशन किया। इसके अलावा मोदी 15 हजार 700 करोड़ के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या में प्रगति का उत्साह है, कुछ दिन बाद परंपरा का उत्सव होगा।
मोदी तीसरी बार राम नगरी आए हैं। पहली बार वह 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे। इसके बाद 23 अक्टूबर, 2022 को दीपोत्सव में हिस्सा लिया था।  मोदी ने कहा- प्राचीन काल में अयोध्या कैसी थी। इसका वर्णन खुद महर्षि वाल्मीकि जी ने विस्तार से किया है। वे बताते हैं कि महान अयोध्या धन-धान्य से परिपूर्ण और समृद्धि के शिखर पर थी। यहां ज्ञान और वैराग्य तो था ही, वैभव भी शिखर पर था। हमें उसी पहचान को आधुनिकता से जोड़कर सामने लाना है।


भारत