उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पूरा उत्तर भारत शीतलहर के चपेट में




नई दिल्ली। सर्दियों के इस मौसम में पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में हैं।  सर्द हवाएं घना कोहरा और ठिठुरन भरी सुबह कुछ ऐसे नजारे में उत्तर भारत के लोगों के दिन की शुरुआत हो रही है। पहाड़ों पर हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से एनसीआर इलाकों में ठंडक बरकरार है। हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों में घना कोहरा है। दिल्ली में कई दिनों से हल्की ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।  उधर, दिल्ली में  हल्की ठंडी हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।  


भारत