मुंबई, 27 नवंबर दक्षिण भारतीय अभिनेता ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' का टीजर रिलीज हो गया है।
वर्ष 2022 में प्रदर्शित फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स अब इसका प्रीक्वल लेकर आ रहे हैं।फिल्म से ऋषभ का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज हो गया है।
खून से लथपथ ऋषभ शेट्टी डरावने अवतार में नजर आ रहे हैं। 'कांतारा चैप्टर-1'हिंदी और कन्नड़ सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और बंगाली भाषा में रिलीज होगी।
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन आज 81 वर्ष के हो गये।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिये 47 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किया है।
नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने रविवार को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई के ब्रीच कैन्डी अस्पताल में आज सुबह करीब नौ बजे करीना ने बच्चे को जन्म दिया।