उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

नैनीताल में सड़क हादसे में नौ की मौत, सात एक ही गांव के शामिल


नैनीताल, 17 नवंबर उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या नौ हो गयी है जबकि दो लोग घायल हो गये हैं। मृतकों में सात एक ही गांव के हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लाक के डालकन्या और अधौड़ा के रहने वाले दस लोग एक कैम्पर में सवार होकर हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर कैम्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले आसपास के ग्रामीण और खनस्यू पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया। चालक समेत नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग किसी तरह से बच निकले। एक को घायल को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहंुचाया गया है।
मृतकों में धनी देवी, तुलसी प्रसाद, श्रीमती रमा देवी, तरूण पनेरू, देवी दत्त और नरेश पनेरू, राजेन्द्र पनेरू, शिवराज सिंह और नवीन सिह शामिल हैं। इनमें सात एक ही गांव डालकन्या के रहने वाले हैं जबकि दो मृतक अधौड़ा के निवासी हैं।
इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग काल के ग्रास में समा गये। मृतक तुलसी प्रसाद, उसकी मां धनी देवी, पत्नी रमा देवी और बेटा तरूण पनेरू की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी है। भीषण दुर्घटना में वाहन चालक राजेन्द्र पनेरू की भी मौत हो गयी।
घायलों में हेम चंद्र पनेरू और योगेश चंद्र शामिल हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल परिजन के पीपलपानी में शामिल होने के लिये जा रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।


यात्रा

  • मिट्टी के दीयों की हाल के वर्षों में बढ़ी खपत, कुम्हारों के चेहरे पर आई मुस्कान

    मऊ। दीयों की रोशनी के बिना दिवाली अधूरी है। आधुनिक चकाचौंध में भी मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा बरकरार है। पूजा-पाठ से लेकर लोग घरों को सजाने में भी मिट्टी के दीये का इस्तेमाल अधिक करते हैं। ऐसे में कुम्हारों की व्यस्तता बढ़ गई है। आधुनिकता की दौड़ व व्यवसायिक युग में एक तरफ जहां बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल वाले कागज के थैलों तक का पैसा वसूल करने में परहेज नहीं करते हैं। वही गांव में रहने वाले कुम्हार आज भी घरों तक पहुचाने वाले दियों के साथ बच्चों के लिए मिट्टी के खिलौने ले जाना नहीं भूलते। खास बात यह

  • आधुनिकता के दौर में भी है करवा चौथ का क्रेज

    प्रयागराज। पाश्चात्य जीवनशैली को अपनाने की होड़ और मोबाइल इंटरनेट की दुनिया में गोते लगाती जिंदगी ने पारंपरिक त्योहारों का आकर्षण भले ही प्रभावित किया हो लेकिन पौराणिक काल से ही पति पत्नी के बीच असीम प्रेम के प्रतीक रहे ‘करवा चौथ’ के पर्व का क्रेज दिनो दिन बढ़ता जा रहा है।

  • कोरोना विजेता पर्वतारोही सुमन ने फतह की 5289 मीटर ऊंची चोटी

    नयी दिल्ली। पूरी दुनिया जहां वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही है वहीं पर्वतारोही सुमन ने पहले कोरोना की जंग जीती और फिर हिमाचल प्रदेश के सोलांग वैली में स्थित माउंट फ्रेंडशिप (5289 मीटर) नामक पर्वत को फतह किया है।