उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

दोहरे बंद से बंगाल में जनजीवन हुआ प्रभावित



कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मंगलवार को ‘दोहरे बंद’ के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आहूत भारत-बंद का जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समेत 20 से अधिक विपक्षी पार्टियां समर्थन कर रही थीं जबकि पुलिस के साथ झड़पों में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के मारे जाने के विरोध में भाजपा ने उत्तरी बंगाल में 12 घंटे का बंद आयोजित किया।
कुछ राजनीतिक विश्लेषकों की राय में अगले कुछ माह में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण भी ऐसी राजनीतिक पैंतरेबाजी की जा रही है। कुछ विश्लेषकों ने कहा,“यह अनोखा है कि बंगाल आज दोहरे बंद का सामना कर रहा है जिसमें से एक का समर्थन तृणमलू कर रही है तो दूसरे का भाजपा।”
साेमवार को सिलीगुड़ी में करीब तीन घंटे तक पुलिस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों के दौरान पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हाे गयी। राज्य सचिवालय ‘उत्तरकन्या’ की ओर बढ़ रहे भाजपा के मार्च को रोकने के दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़पें शुरू हुयी थी। उसी कार्यकर्ता की मौत के विरोध में आज भाजपा ने उत्तर बंगाल बंद आहूत किया था।
भाजपा का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ता उल्लेन राय (44) की मौत पुलिस की लाठियों से बेरहम पिटाई तथा पेलेट गन से बुरी तरह घायल होने के कारण हुयी। भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर रही है। पुलिस के अधिकारी हालांकि लाठीचार्ज करने या हथियार का इस्तेमाल से साफ इंकार कर रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा 2021 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए हिंसा को ‘राजनीतिक हथियार’ के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।
इस बीच, 'भारत बंद' के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से सड़क और रेल यातायात अवरुद्ध करने और छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आयीं। बंगाल के अलावा पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, केरल, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तिसगढ़ और पुड्डुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस समेत विभिन्न दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है।


भारत