उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

धनखड़ ने झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी


नयी दिल्ली 15 नवंबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दी है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय से बुधवार को जारी एक संदेश के अनुसार श्री धनखड़ ने कहा है कि झारखंड सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य है।

यह अपने रंग-बिरंगे त्योहारों, हरी भरी घाटियों और मनोरम दृश्यों तथा लहलाते झरनों के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा, 'जोहार झारखंड। झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की समृद्धि और निवासियों की प्रसन्नता के लिए हार्दिक कामनाएं।'


भारत