उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

किसानों के भारत बंद का चौतरफा असर, बंगाल में रोकी गई ट्रेनें


नई दिल्ली/कोलकाता। कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों का भारत बंद है। इसे 20 राजनीतिक दलों और 10 ट्रेड यूनियनों का समर्थन हासिल है। इसका असर दिखना शुरू हो गया है। बंगाल में जगह-जग इसका असर दिख रहा है। कोलकाता में जादबपुर रेलवे स्टेशन पर वाम दलों के कार्यकर्ता ट्रेन रोककर ट्रैक पर बैठ गए। इसके अलावा अन्य कई स्टेशनों पर भी ट्रेनें रोकी गई हैं। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दीं। 
उधर किसानों ने कहा है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। जो लोग 2-3 घंटे के लिए बंद में फंस जाएंगे, हम उन्हें पानी और फल पहुंचाएंगे। विरोध-प्रदर्शन में गुजरात वडोदरा और भरूच में भी नेशनल हाइवे जाम कर दिया। 
 किसानों का कहना है कि बंद सुबह से शाम तक और चक्का जाम सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि ऑफिस आने-जाने वालों को दिक्कत नहीं हो। हालांकि, एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं और शादियों में लगी गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। 
दूध की सप्लाई, अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।


भारत