उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

पुर्तगाल में नववर्ष के दौरान यात्रा प्रतिबंधित, क्रिसमस पर मिलेगी राहत



मैड्रिड। पुर्तगाल सरकार ने नववर्ष के दौरान घरेलू यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है हालांकि क्रिसमस के मौके पर इसके लिए छूट दी है। पुर्तगाल के राष्ट्रपति एंटोनियो कोस्टा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस आशय की घोषणा की। उन्होंने कहा, “सार्वजनिक स्थलों पर पर्व के आयोजन और छह से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक कायम रहेगी। उन्होंने छुट्टियां मनाने की सोच रहे परिवारों को 'अधिक देर तक मास्क से दूरी नहीं बनाने' की हिदायत दी और खतरे के प्रति सचेत किया।
पुर्तगाली सरकार शुक्रवार को नौ नवंबर से 23 दिसंबर तक लागू ‘हेल्थ इमरजेंसी’ की अवधि अगले 15 दिनों यानी सात जनवरी तक बढ़ा दी है।
पुर्तगाल में अब तक कोरोना संक्रमण के 3.18 लाख मामले आये हैं और 4876 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 2.40 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। (वार्ता)


-1