उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती




बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. 79 वर्षीय वाम मोर्चे के राजनेता कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी।आनन-फानन में भट्टाचार्य  को उनके पालम एवेन्यू स्थित आवास से हरित गलियारा के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया और तुरंत उन्हें आईसीयू में मेकैनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

साल 2000 से 2011 तक बंगाल के मुख्यमंत्री रहे भट्टाचार्य कुछ समय से सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी बीमारी) और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा क‍ि उनकी हालत गंभीर है। हम उनकी जांच कर रहे हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 70 फीसदी पर पहुंच गया था और वह अचेत हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


भारत