उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

कोलकाता मेट्रो सात दिसंबर से चलाएगा 204 ट्रेनें



कोलकाता। कोलकाता मेट्रो ने यात्रियों की सहूलियत के लिये सात दिसंबर से अपनी अतिरिक्त सेवाओं को चलाने और इनका समय बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत कोलकाता मेट्रो सात दिसंबर से सोमवार से शनिवार तक यात्रियों के लिये 190 के बजाय 204 ट्रेनें चलाएगा।
इस फैसले के तहत कोलकाता मेट्रो की पहली ट्रेन सोमवार को दम दम और कवि सुभाष दोनों तरफ से सुबह आठ के बजाय सात बजे चलेगी। जबकि नोआपारा से सुबह 08.09 बजे के बजाय 07.09 बजे शुरू होगी। इसी तरह कवि सुभाष और दम दम से आखिरी ट्रेन रात नौ बजे के बजाय साढ़े नौ बजे चलेगी। नाेआपारा से इसका समय रात 08.55 के बजाय 09.25 बजे होगा। सुबह और शाम को व्यस्ततम समय के दौरान हर सात मिनट में ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिये पूरा दिन ई-पास अनिवार्य नहीं होगा। जबकि अन्य यात्रियों को सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक और रात को आठ बजे से ई-पास में छूट दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिये कोलकाता मेट्रो की सराहना की है।


-1