उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, 10 जवान शहीद, सीएम बघेल बोले, किसी को नहीं छोड़ेंगे



 
 
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों पर बड़ा हमला किया है। यहां दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें   10 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। 
सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी धमाका किया है। जानकारी मिलते ही इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है।  नक्सली हमले के बाद आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि घटनास्थल से मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।
उधर, सीएम भूपेश बघेल  ने कहा, "यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।"


भारत