उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के रुझानों में भाजपा को नगालैंड में बहुमत, त्रिपुरा में मेजॉरिटी के करीब; मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी



नई दिल्ली। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय की विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। तीनों राज्यों की सभी सीटों पर रुझान सामने आ रहे हैं। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 41 सीटों और त्रिपुरा में 30 सीटों पर बढ़त है। इसके अतिरिक्त, मेघालय में एनपीपी 24 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 5 सीटों तक सिमटती नजर आ रही है। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी मेघालय में हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।   

(तस्वीर इंटरनेट से साभार)


भारत