उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

सोनिया गांधी का राजनीति से संन्यास का इशारा !


कांग्रेस पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने रायपुर में हो रहे पार्टी के पूर्ण अधिवेशन में आज राजनीति से संन्यास लेने का इशारा किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से संतुष्टि मिली है कि उनके नेतृत्व और भारत जोड़ो यात्रा के साथ कांग्रेस को सफलता मिली है। यह यात्रा कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है जो साबित करती है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।

सोनिया गांधी ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने बहुत अच्छी सरकार दी थी जिससे देश में लोकतंत्र को मजबूती मिली। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की यात्रा सफल रही और मजबूत कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत होते हैं। कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, यहां लोकतंत्र है।

उन्होंने भाजपा नीत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर इसने आर्थिक तबाही मचाई है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की आग भड़का रही है और अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों और आदिवासियों को निशाना बना रही है। इससे हमें भाजपा शासन से सख्ती से निपटना चाहिए। 





भारत