उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

सुकमा में नक्सलियों ने किया हमला, 3 जवान शहीद 2 घायल




रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिले में हुए बड़े नक्सली हमले में डीआरजी के 3 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 2 बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा और कुंदेड़ के बीच जवानों के गश्ती पर आने की जानकारी लगने के बाद घात लगाया हुआ था। जैसे ही जवान नक्सलियों के घात में फंसे नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके साथ ही जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। नक्सलियों से लड़ते हुए डीआरजी के 3 जवानों को गोली लग गयी और मौके पर  शहीद हो गए।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों के साथ जवानों की रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। घटनास्थल के लिए जगरगुंडा कैंप से जवानों की बैकअप टीम भी भेजी गई है। 
उधर, सुकमा एसपी सुनील शर्मा के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा और इस मुठभेड़ में 8 से 10 नक्सली भी मारे गए हैं। घटना के बाद से लगातार इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है और पुलिस की बैकअप पार्टी को रवाना किया गया है।


भारत