उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

ममता बनर्जी ने कहा 'मैं संविधान की रक्षा के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ूंगी



बंगाल में उच्च शिक्षा में योगदान के लिए सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय ने ममता बनर्जी को डी.लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। सोमवार को न्यूटाउन कैंपस में यह दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। ममता बनर्जी को राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली और विकास गतिविधियों में उनके योगदान के लिए सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी ने डी.लिट से सम्मानित किया गया है। सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय के कुलपति जॉन फेलिक्स ने यह सम्मान प्रदान किया। मंच पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस मौजूद थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह सम्मान आम लोगों को समर्पित किया.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हमारा संविधान एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत की नींव रखता है. मैं इसकी रक्षा के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ूंगी. हमें भूख से लड़ना चाहिए, हमें गरीबी से लड़ना चाहिए, हमें अन्याय और असमानता से लड़ना चाहिए."
सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय के कुलपति फादर फेलिक्स राज ने कहा कि सीएम बनर्जी को सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उनके योगदान और शिक्षा के प्रसार के लिए सम्मानित किया गया है. विश्वविद्यालय के न्यू टाउन परिसर में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल सीवी आनंद बोस की उपस्थिति में उन्हें डीलिट (डॉक्टर ऑफ लेटर्स) का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इसे स्वीकार करते हुए, सीएम बनर्जी ने कहा कि वे इसे राज्य और देश के लोगों को समर्पित कर रही हैं, जिनके बिना ने कुछ भी नहीं हैं. 


भारत