उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान पर जयराम रमेश बोले- यह कांग्रेस का नहीं, उनके निजी विचार



साल 2016 में सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सीनियर लीडर दिग्विजय के दिए गए बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने उनके बयान को व्यक्तिगत विचार बताया है। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रहित में सेना की सभी कार्रवाइयों का हम समर्थन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। साल 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक किया था। 
बता दें कि जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के उसके (सीआरपीएफ के) अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में 2019 के एक आतंकी हमले में 40 सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा था। अपनी टिप्पणियों से अक्सर विवाद पैदा करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।''


भारत