उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

'भारत खत्म करा सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध',अमेरिका ने कहा




रूस-यूक्रेन का युद्ध जारी है. फरवरी 2022 के आखिरी दिनों में रूस ने ये जंग छेड़ी थी. तब लगा था कि जल्द ही यूक्रेन सरेंडर कर देगा और युद्ध थम जाएगा मगर ऐसा नहीं हुआ.अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल हो सकता है, जो रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए कूटनीति में भूमिका निभा सकते हैं. नेड प्राइस ने शुक्रवार को कहा, हम मानते हैं कि भारत जैसे देश, रूस और यूक्रेन के साथ संबंध रखने वाले देश बातचीत और कूटनीति में मदद करने की स्थिति में हो सकते हैं जो एक दिन इस जंग को समाप्त कर सकते हैं.
प्राइस ने कहा, “हम मानते हैं कि भारत जैसे देश जोकि रूस और यूक्रेन दोनों ही देशों से संबंध रखते हैं वो बातचीत और कूटनीति से युद्ध समाप्त करवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का असर दुनिया भर के देशों पर पड़ा है. अमेरिका और भारत क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करने वाली नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने की प्रतिबद्धता साझा करते हैं.


भारत