उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

तालिबान ने लगाया लड़कियों के यूनिवर्सिटी में पढ़ने पर बैन



तालिबान ने जब से अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, तब से उसने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो काफी हैरान कर देने वाले हैं। हालांकि तालिबान औरतों, लड़कियों की आजादी पर हमेशा से रोक लगाता रहा है। तालिबान ने अफगान लड़कियों के लिए विश्वविद्यालय शिक्षा पर बैन लगा दिया है। गौरतलब है कि तीन महीने पहले ही पूरे अफगानिस्तान में हजारों लड़कियों और महिलाओं ने विश्वविद्यालयों में आयोजित एडमिशन टेस्ट दिया था. इसके तुरंत बाद यह आदेश आ गया. इस नए फरमान के बाद अफगानिस्तान में हजारों लड़कियों का भविष्य अंधकारमय होता दिखाई दे रहा है. 


भारत