उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

हिमाचल की 68 सीटों में से कांग्रेस को 40, बीजेपी को मिलीं 25 सीटें




शिमला।  हिमाचल प्रदेश  विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस (Conress) ने 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल विधानसभा की 25 सीटें मिलीं, जबकि 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं। यहां चुनाव लड़ने वाली तीसरी सियासी पार्टी आम आदमी पार्टी  का खाता भी नहीं खुल पाया। इसके साथ ही हिमाचल ने राज्य में सत्ता परिवर्तन की परंपरा को बरकरार रखा है। बहुमत हासिल कर कांग्रेस सरकार बनाने को तैयार है।

 हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की दौड़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह  वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा शामिल हैं।


भारत