उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

एमसीडी में आप की सरकार, 15 साल बाद भाजपा की हार


नई दिल्ली। दिल्ली में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाली दिल्ली नगर निगम आप पार्टी के हाथ में चला गया है।  दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना  में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। ऐसे में कम से कम दिल्ली में तो केजरीवाल एक ब्रांड बन गए हैं। हालाँकि भाजपा अब कह रही है कि सत्येंद्र जैन के इलाक़े में तो आप की हार हुई है। मनीष सिसोदिया के क्षेत्र में तो आप पार्टी बुरी तरह हारी है, लेकिन नतीजों को देखें तो कुल मिलाकर आप की जीत हुई है। ये बात और है कि इसे भाजपा सीधे तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं है।


भारत