उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

मूसेवाला मर्डर: आरोपी गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ाया



 
कैलिफोर्निया/नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में डिटेन किया गया है। सूत्रों के अनुसार, गोल्डी को खुद कनाडा में जान का खतरा बना हुआ है, और इसके लिए वह कैलिफोर्निया में राजनीतिक शरण लेने की फिराक में है। उसे 20 नवंबर के आसपास  डिटेन किया गया था। हालांकि अब तक कैलिफोर्निया की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी भारत सरकार को नहीं मिली है। 

गोल्डी बराड़ ने कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो सिटी में कानूनी मदद से राजनीतिक शरण की अपील लगाने की कोशिश की है। इसके लिए गोल्डी बराड़ ने दो कानूनी जानकारों से भी मदद लेनी चाही है जिसमें एक वकील को जब गोल्डी के अपराधिक बैकग्राउंड पता चला तो उसका केस लड़ने से मना कर दिया था, तब उसने एक अन्य वकील की मदद ली।


भारत