उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

नवंबर में निर्यात 9.07 प्रतिशत गिरा



नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के नवंबर माह में भारतीय निर्यात 9.07 प्रतिशत गिरकर 23 अरब 43 करोड़ डालर दर्ज किया गया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि नवंबर 2019 में यह आंकडा 25 अरब 77 करोड डॉलर रहा था। नवंबर 2020 में कुल आयात 13.33 प्रतिशत घटकर 33 अरब 39 करोड़ डॉलर रह गया। जो नवंबर 2019 में 38 अरब 52 करोड़ डालर था।
आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2020 में व्यापार घाटा नौ अरब 96 करोड डॉलर दर्ज किया गया है। नवंबर 2019 में व्यापार घाटा 12 अरब 75 करोड डॉलर था। नवंबर माह में अनाज के निर्यात में 164.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा खल का निर्यात 70.54 प्रतिशत, लौह अयस्क 68.15 प्रतिशत, चावल 24.41 प्रतिशत, सेरेमिक उत्पाद एवं शीशा उत्पाद में 20.98 प्रतिशत की तेजी आयी है।
आलोच्य माह में चांदी का निर्यात 89.71 प्रतिशत, कच्ची कपास 74.09 प्रतिशत, न्यूजप्रिंट 69.96 प्रतिशत और चमडा 46.81 प्रतिशत गिरा है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर तक कुल निर्यात 173.49 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 211.17 अरब डॉलर था। इसमें 17.84 प्रतिशत की गिरावट आई है। अप्रैल से नवंबर 2020 की अवधि में कुल आयात 33. 56 प्रतिशत गिरकर 215.67 अरब डॉलर दर्ज किया गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में आयात 324.59 अरब डॉलर था। (वार्ता)


भारत

  • वित्त मंत्री सीतारमण की फिनटेक कंपनियों के साथ बैठक

    नई दिल्ली: फिनटेक सेक्टर में चल रहे रेगुलेटरी मुद्दों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज फिनटेक कंपनियों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर भी शामिल होंगे। अमेजन पे, जेरोधा, लैंडिंग कार्ट, पाइन लैब्स और क्रेड जैसी कई जानी-मानी कंपनियों के साथ वित्त मंत्री चर्चा करेंगी और सेक्टर में चल रहे कंप्लाइंस के मुद्दों के साथ-साथ इस क्षेत्र में क्या इनोवोटिव कदम लिए जा सकते हैं,

  • बजट 2024 :सरकार का चार जातियों पर खास फोकस

    नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बज में केंद्र सरकार ने चार जातियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वित्त मंत्रीनिर्मला सीतारमण ने संसद में पेश बजट के दौरान कहा कि गरीबों महिलाओं युवाओं और किसानों की आवश्यकताएं आकांक्षाएं और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ घर बनाए गए हैं। सरकार मध्‍यमवर्गीय लोगों के लिए भी आवासीय योजना लाएगी।

  • सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के चल एयर इंडिया को लगाया बड़ा जुर्माना

    नई दिल्ली। : नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एयर इंडिया पर बड़ी पेनल्टी लगाई है। डीजीसीए ने एयर इंडिया पर उड़ानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन मामले में 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।