उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

नहीं रहे नेताजी! मुलायम सिंह यादव का निधन



नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उन्हें 1 अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। मुलायम के निधन की सूचना मिलते ही देश सहित उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अभी मेदांता हॉस्पिटल में ही है. बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को उनके गांव सैफई लाया जाएगा। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा।  उल्लेखनीय है कि  मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का जुलाई में निधन हो गया था। वह फेफड़ों के संक्रमण और अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं. उनका भी इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। 
मुलायम सिंह यादव की तबीयत पहले भी कई बार बिगड़ गई थी. पिछले साल 1 जुलाई को भी उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेचैनी होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


भारत