उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में आज शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी




जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। 
आबे की 8 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पारिवारिक तौर पर शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को हुआ था। लिहाजा, ये स्टेट फ्यूनरल प्रतीकात्मक है। इसमें शामिल होने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस समेत 217 देशों के प्रतिनिधि जापान पहुंच गए हैं।सबसे पहले आज मोदी टोक्यो के अकासाका पैलेस जाएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बीच संक्षिप्त द्विपक्षीय बैठक होगी जिसमें दोनों पक्षों से संबंधित लोग मौजूद होंगे. जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने इस वर्ष मार्च में भारत की यात्रा की थी और प्रधानमंत्री मोदी मई में क्वाड की बैठक में हिस्सा लेने वहां गए थे. मोदी आज की शाम जापान से रवाना होंगे और उनके आधी रात के बाद दिल्ली पहुँचने की उम्मीद है. जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे की 8 जुलाई को देश के पश्चिमी इलाके में चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.


भारत