उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना




शिवसेना ने मंगलवार को घोषणा की कि वह विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की जगह राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और आदिवासियों सहित अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद इस बात की औपचारिक घोषणा की।

ठाकरे ने कहा, सांसदों की ओर से बिल्कुल कोई दबाव नहीं है, जैसा कि मीडिया में दावा किया गया है। हालांकि, शिवसेना के कई नेताओं और आदिवासी समुदायों के पदाधिकारियों ने हमसे अनुरोध किया है। हमने राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का निर्णय लिया है।


भारत