उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

अब राज्यपाल धनखड़ की जगह ममता बनर्जी विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति होंगी




राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है। धनखड़ आए दिन ममता सरकार पर राज्यपाल की शक्तियों का हनन करने, उनके फैसलों को नजरंदाज करने और आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते रहते हैं। अब ममता मंत्रिमंडल ने उनके खिलाफ एक और बड़ा फैसला किया है। बंगाल के सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति अब राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होंगी। इसके फलस्वरूप राज्यपाल का सरकारी विश्वविद्यालयों पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं रहेगा। ममता सरकार इसे लेकर विधानसभा में बिल लाने की तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि बंगाल के 24 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल ने आरोप लगाया था कि उनकी यानी कुलाधिपति की मंजूरी के बिना और आदेशों की अवहेलना करते हुए ऐसा किया गया। जल्द ही इन्हें वापस नहीं लिया गया तो मजबूरन कार्रवाई की जाएगी। ' वहीं इससे पहले राजभवन में राज्यपाल की ओर से बुलाई गई बैठक में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के शरीक नहीं होने को लेकर भी विवाद हुआ था। विरोधी दलों ने इसे लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है।

शहरी वंचित महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य व कल्याण में सुधार करने की पहल
शहरी वंचित महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य व कल्याण में सुधार करने की पहल
यह भी पढ़ें
बंगाल भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार मनमानी कर रही है। यह शिक्षा विभाग में हुए भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की कोशिश है। वरिष्ठ माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने मंत्रिमंडल के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।शिक्षाविदों का एक वर्ग भी इसके समर्थन में नहीं है। अमल मुखोपाध्याय ने कहा कि इससे शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता पर असर पड़ेगा और वहां राजनीति शुरू हो जाएगी। राज्यपाल के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होने की व्यवस्था अंग्रेजों के जमाने से है। इसे अचानक इस तरह से बदलना उचित नहीं है।


भारत