उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

जहांगीरपुरी में भाजपा ने दंगे करवाए : ‘आप’




नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर जहाँगीरपुरी में दंगे कराने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि दंगों का मुख्य आरोपी भाजपा का नेता है।
‘आप’ नेता आतिशी ने ट्वीट करके कहा,“ जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अँसार- भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है। इससे यह साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी माँगे। भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है।”
ग़ौरतलब है कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें और आगजनी की घटनाएं हुई। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में अब तक करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा साक्ष्य एकत्र करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।


भारत