उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

प्रमोद सावंत आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद,




गोवा विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद राज्य में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बीजेपी ने चुनाव में जीत के बाद एकबार फिर से प्रमोद सावंत पर भरोसा जताते हुए उन्‍हें मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के अलावा गोवा कैबिनेट में 10 और मंत्री हो सकते हैं। प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे पणजी के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।  राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई मुख्यमंत्री और मंत्रियों को उनके पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे।

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत शर्मा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल,कर्नाटक के मुख्यमंत्री व स्वराज मुंबई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मणिपुर के वीरेंद्र सिंह शामिल होंगे।


भारत