उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

राजकोट के कोविड अस्पताल में लगी आग, 5 मरीजों की मौत



राजकोट। गुजरात के राजकोट स्थित एक अस्पताल में देर रात आग लगने से पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बतायाा जा रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। 
सूत्रों के अऩुसार, राजकोट के आनन्द बंगला चौराहे के पास स्थित उदय शिवानंद कोविड अस्पताल में यह आग रात करीब 2 बजे लगी। यहां 33 मरीजों का इलाज चल रहा था। इसमें बचाए गए मरीजों को दूसरे कोविड अस्पतालों में भेज दिया गया है। 
थाना प्रभारी के. एन. भुकान ने बताया कि आनंद बंगला चौक के निकट स्थित तीन मंजिला उदय शिवानंद कोविड सेंटर नामके अस्पताल की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गयी। अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। हादसे में आईसीयू में भर्ती 11 मरीजों में से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य आईसीयू के छह मरीजों सहित 28 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान संजय अ. राठोड़ (57), रामसिंहभाई (65), नितिनभाई, केशुभाई ला. अकबरी (50) और रशिकलाल शां. अग्रावत (69) के रूप में हुयी है।
अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (तस्वीर प्रतीकात्मक)



-1