उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

महाराष्ट्र सरकार के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में, केंद्रीय मंत्री दानवे ने किया दावा




नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन के विधायकों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी गठबंधन के कम से कम 25 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। शिवसेना के दावे के विपरीत उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 में सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान भाजपा द्वारा उसे मुख्यमंत्री पद की पेशकश नहीं की गई थी। हमला करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज की शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की सेना नहीं है, यह उद्धव ठाकरे और राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार की सेना है।

भाजपा नेता ने कहा कि ये सभी 25 विधायक मौजूदा महाविकास अघाड़ी गठबंधन नाखुश हैं। हालांकि उन्होंने विधायकों के नामों का खुलासा नहीं किया। साथ ही शिवसेना पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि वह हिंदुत्ववादी विचारधारा से भटक गई है। शिवसेना को साल 2019 के चुनावों में पीएम मोदी के कारण वोट मिले लेकिन उसने भाजपा की पीठ में छुरा घोंप दिया।


भारत