उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी ऋतिक की फाइटर




मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन की आने वाली फिल्म फाइटर 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।
ऋतिक रौशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका होगी। 'फाइटर' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है।
गौरतलब है कि फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।


मूवीज