उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे




इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को राज्यपाल ला गणेशन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
श्री सिंह भाजपा विधायक दल के नये नेता की औपचारिक नियुक्ति होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।
राज्यपाल ने कहा, “श्री सिंह ने औपचारिकता के तौर पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं उनसे अनुरोध करता हूँ कि स्थायी व्यवस्था होने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहें।”
श्री सिंह मार्च-2017 में मणिपुर के मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के अभियान का नेतृत्व किया और पार्टी 60 में से 32 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रहे।
भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही प्रदेश के नेतृत्व पर फैसला कर सकता है।


भारत